हरियाणा

Haridwar: पुलिसकर्मी को धक्का देने वाला आरोपी चढ़ा हत्थे

Admindelhi1
1 Nov 2025 4:48 PM IST
Haridwar: पुलिसकर्मी को धक्का देने वाला आरोपी चढ़ा हत्थे
x

हरिद्वार: पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित माल बरामदगी के दौरान पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस की सक्रियता से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह नशे और जुए का आदि है और पहली बार जेल जाने के डर से फरार हुआ। जीआरपी थाना लक्सर प्रभारी ने बताया आरोपित को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है।

जीआरपी लक्सर ने पुलिस अभिरक्षा से फरार झपटमार अमजद उर्फ शहबाब पुत्र जाकिर हुसैन, निवासी तेलीवाला पाडली गुज्जर, थाना गंगनहर रुड़की उम्र 31 वर्ष को दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ट्रेन में बिजनौर निवासी यात्री का पर्स छीनकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हुआ था। बीती 1 जून को सहारनपुर, मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन में घटना हुई थी। पीडि़त की पत्नी का पर्स जिसमें नकदी, ज्वैलरी और दो मोबाइल थे, आरोपित ने इकबालपुर स्टेशन के पास छीन लिया।

मुकदमा जीआरपी लक्सर में दर्ज हुआ और जांच में अमजद का नाम सामने आया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर गंगनहर पुल के पास माल छिपाने की बात बताई। 26 अक्टूबर को माल बरामदगी के दौरान आरोपित पुलिसकर्मी को धक्का देकर गंगनहर में गिराकर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। इस पर पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का अलग मुकदमा दर्ज किया गया।

एसपी जीआरपी त्रिप्ति भट्ट ने बताया कि वह नशे और जुए का आदि है और पहली बार जेल जाने के डर से फरार हुआ।उसने खेतों के खंभे से हथकड़ी की रस्सी रगड़कर काटी और जंगल, गांवों से पैदल चलते हुए डोईवाला पहुंच गया। वह यहां मजदूरी कर पत्नी को साथ लेकर राज्य से बाहर भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।

Next Story