हरियाणा

Haridwar: खनन माफियाओं से मिली सांठगांठ, 6 पुलिसकर्मी निलंबित

Admindelhi1
13 March 2026 5:43 PM IST
Haridwar: खनन माफियाओं से मिली सांठगांठ, 6 पुलिसकर्मी निलंबित
x

हरिद्वार: जनपद में अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी इकबालपुर, थाना झबरेड़ा क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिलने और प्रथम दृष्टया चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर चौकी प्रभारी सहित कुल 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इकबालपुर चौकी क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। मामले की प्रारंभिक जांच में चौकी प्रभारी और कुछ अन्य कर्मियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाया और संबंधित चौकी प्रभारी सहित छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य या अवैध गतिविधियों में संलिप्तता किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध खनन के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Next Story