हरियाणा

Hansi: नगर परिषद वेटिंग रूम में गिरी छत की फॉल सीलिंग

Admindelhi1
17 Jun 2025 2:32 PM IST
Hansi: नगर परिषद वेटिंग रूम में गिरी छत की फॉल सीलिंग
x
"बड़ा हादसा टला"

हांसी: हांसी नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब नगर परिषद चेयरमैन के साथ लगते कमरे की फॉल सीलिंग अचानक गिर गई। उस वक्त कमरे में वार्ड- 23 के पार्षद आशीष और वार्ड 8 के पार्षद कुक्कू सरदार मौजूद थे। गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ और दोनों पार्षद बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार पार्षद आशीष ने बताया कि यह कमरा हम सभी पार्षदों के बैठने के लिए बनाया गया। वहीं, पार्षद कुक्कू सरदार ने आरोप लगाया कि नगर परिषद की कमीशन खोरी के कारण हादसा हुआ है। हादसे के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई। पार्षदों ने नगर परिषद की लापरवाही पर नाराजगी जताई और भवन की जर्जर हालत पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर सीलिंग गिरने से कोई बड़ा हादसा हो जाता, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता।

मामले पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (EO) सुरेश चौहान ने कहा कि घटना का पता चला है। हम जल्द ही जांच करेंगे कि फॉल सीलिंग किस ठेकेदार द्वारा लगाई गई थी और उसका टेंडर कब हुआ था। रिकॉर्ड में देखेंगे कि काम की गारंटी कब तक की थी। अगर लापरवाही पाई गई, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद अन्य पार्षदों ने भी भवन की मरम्मत और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने मांग की कि सभी कमरों की जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

Next Story