हरियाणा

प्रॉपर्टी को लेकर आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर एक युवक पर तलवार से किया ताबड़तोड़ हमला

Neha Dani
13 Feb 2022 3:52 PM GMT
प्रॉपर्टी को लेकर आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर एक युवक पर तलवार से किया ताबड़तोड़ हमला
x

फाइल फोटो 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जनता से रिस्ता वेबडेसक: रोहतक। शहर में प्रॉपर्टी को लेकर झगड़े बढ़ते जा रहे हैं। शीला बाईपास के नजदीक प्लॉट को लेकर झगड़े के बाद अब रैनकपुरा में विवाद हो गया। आरोप है कि प्लॉट को लेकर आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया। बचाव में आई उसकी पत्नी से भी मारपीट की। इस संबंध में सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक रैनकपुरा निवासी मंजू ने दी शिकायत में बताया कि उसका पति जोगेंद्र ड्राइवरी करता है। वीरवार को उसका पति घर पर मौजूद था। इसी बीच रात करीब 9 बजे धर्मबीर व अन्य घर में घुस आए। एक आरोपी ने तलवार से उसके पति पर हमला कर दिया। जबकि अन्य ने डंडों से हमला बोल दिया। जब वह अपने पति को छुड़वाने लगी तो उसे घसीटा गया। आरोपियों के जाने के बाद दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया गया।
चमारिया रोड पर प्लॉट की वजह से रखी गई रंजिश
महिला ने पुलिस को बताया कि रामकरण अखाड़े के नजदीक कच्चा चमारिया रोड पर उनका प्लॉट है, जिस पर वे 60 साल से काबिज हैं। आरोपी जमीन को जबरदस्ती बांटना चाहते हैं। इसके चलते हमला किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Next Story