हरियाणा

एमएलए हॉस्टल मन्दिर में सावन माह में ज्ञानचंद गुप्ता ने की पूजा अर्चना

Shantanu Roy
17 July 2022 5:15 PM GMT
एमएलए हॉस्टल मन्दिर में सावन माह में ज्ञानचंद गुप्ता ने की पूजा अर्चना
x
बड़ी खबर

चंडीगढ़। एमएलए हॉस्टल सेक्टर-3 चंडीगढ़ में मन्दिर के 6वें स्थापना दिवस के अवसर पर सावन माह में भगवान भोलेनाथ जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता प्रमुख रूप से मौजूद थे। इसका आयोजन एमएलए हॉस्टल के प्रभारी मुकेश गुप्ता द्वारा किया गया। सावन का महीना भगवान शंकर का प्रिय महीना माना जाता है। सावन माह में श्रद्धालु भगवान शंकर का विशेष पूजन अर्चन करते हैं। धार्मिक ग्रंथों में बताया गया है कि 'श्रावणे पूजयेत शिवम्' अर्थात सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा-आराधना और जप-तप करना विशेष रूप से फलदाई होता है। सावन के महीने में भगवान शिव अपने भक्तों पर जल्द प्रसन्न होकर सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। यही नहीं, सावन के महीने में शिव मंदिरों में भगवान शिव की पूजा उपासना के लिये भक्तों का तांता लगा रहता है। जबकि भगवान शिव का जलाभिषेक और सावन सोमवार का व्रत भी इसी महीने में रखा जाता है।

Next Story