हरियाणा

Gurugram: बरसाती नाले में डूबने से युवक की हुई मौत

Admindelhi1
2 Aug 2024 3:10 PM IST
Gurugram: बरसाती नाले में डूबने से युवक की हुई मौत
x
अजय बरसाती नाले को देख नहीं पाया और हादसे का शिकार हो गया

गुरुग्राम: दिल्ली-एनसीआर में बीती रात हुई बारिश कई लोगों के लिए जानलेवा साबित हुई. गुरुग्राम में देर रात बरसाती नाले में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान अजय राघव के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि मृतक बाइक से घर जा रहा था. जलभराव के कारण अजय बरसाती नाले को देख नहीं पाया और हादसे का शिकार हो गया।

आपको बता दें कि गुरुग्राम सोहना रोड पर बारिश के पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण किया गया था, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण इसे ढका नहीं गया था.

गुरुग्राम सोहना रोड पर बारिश के पानी की निकासी के लिए नालियां बनाई गई थीं, लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण इन्हें ढका नहीं गया।

Next Story