हरियाणा

Gurugram: फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Admindelhi1
15 Jun 2026 6:42 PM IST
Gurugram: फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
x
ससुराल पक्ष से प्रताड़ना का आरोप, युवक की आत्महत्या

गुरुग्राम: सरहोल गांव में एक 26 वर्षीय युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने सोमवार को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के दमोह जिले के मुरहैया गांव निवासी हुकुम अहीर के रूप में हुई है। वह गुरुग्राम में राजमिस्त्री का काम करता था और सरहोल गांव में किराए के मकान में रह रहा था। हुकुम अहीर का दो साल का एक बेटा है। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजन मध्य प्रदेश से गुरुग्राम पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष हुकुम को लगातार परेशान किया जा रहा था। इसलिए वह मानसिक तनाव में था। इसी तनाव के चलते उसने यह आत्महत्या करने का कदम उठाया। सोमवार को पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। उनकी शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Story