हरियाणा

Gurugram: गोल्फ कोर्स रोड पर कार की टक्कर से महिला बाइकर घायल

Admindelhi1
15 Sept 2026 11:41 AM IST
Gurugram: गोल्फ कोर्स रोड पर कार की टक्कर से महिला बाइकर घायल
x
गोल्फ कोर्स रोड पर सड़क हादसा, महिला बाइकर घायल

गुरुग्राम: यहां गोल्फ कोर्स रोड पर कार चालक द्वारा महिला बाइकर को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस घटना को जिसने भी देखा दंग रह गया।

एक महिला बाइक पर सवार होकर गोल्फ कोर्स रोड से जा रही थी। उसकी बाइक पर कैमरा भी लगा था। एक कार चालक ने महिला का पीछा शुरू किया। महिला उसे कार दूर ले जाने के लिए भी कहती रही, लेकिन वह महिला का पीछा करता रहा।

महिला के दोस्त ने भी बचाव का प्रयास किया। वह भी दूसरी बाइक पर चल रहा था। आखिरकार कार चालक ने महिला को टक्कर मारी और फरार हो गया। महिला बाइक समेत गिर गई और काफी दूर तक बाइक घिसटती गई। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर गुरुग्राम पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया है।

थाना सेक्टर-56 में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

पुलिस पीड़िता से संपर्क कर रही है और आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की बात कही है।

Next Story