हरियाणा

Gurugram: सिलेंडर से वार करने वाला आरोपी पुलिस के हाथ आया

Admindelhi1
27 March 2026 4:09 AM IST
Gurugram: सिलेंडर से वार करने वाला आरोपी पुलिस के हाथ आया
x

गुरुग्राम: यहां एक पति ने आपसी कहासुनी में अपनी पत्नी की सिलेंडर से वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने इस हत्याकांड में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने गुरुवार को बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार 24 मार्च 2026 को थाना बजघेड़ा में साहिब कुंज चौमा फाटक के पास एक मकान में एक महिला के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस टीम द्वारा सीन ऑफ क्राइम, फिंगरप्रिंट टीमों को बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण करवाया गया। इस मामले में मकान के मालिक ने पुलिस टीम को शिकायत देकर कहा कि उसने 20 मार्च 2026 को सुनील नामक व्यक्ति को कमरा किराए पर दिया था। इस कमरे में सुनील का जीजा जीवन रहता था। जिसके कहने पर ही उसने सुनील को किराए पर कमरा दिया था। 23 मार्च 2026 को जीवन, सुनील के कमरे पर आया था और 24 मार्च 2026 को सुनील की पत्नी गुंजन का शव खून से लथपथ कमरे में पड़ा हुआ था। सुनील व जीवन ने मिलकर गुंजन की हत्या की है। इस शिकायत पर थाना बजघेड़ा में पुलिस ने केस द र्ज करके जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने इस हत्याकांड में आरोपी पति सुनील को गुरुवार को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपी सुनील गांव कांचा जिला समस्तीपुर (बिहार) का रहने वाला है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी सुनील तथा उसकी पत्नी गुंजन का झगड़ा होता रहता था। 23 मार्च की रात को आरोपी सुनील व उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। जिस पर आरोपी ने सिलेंडर से वार करके अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

Next Story