हरियाणा
Gurugram: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आया किशोर, मौके पर हुई मौत
Tara Tandi
31 July 2025 1:57 PM IST

x
Gurugram गुरुग्राम: हरियाणा में सड़क हादसे में किशोर की मौत हो गई। नाबालिग लड़का सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किशोर सड़क पर जा गिरा। आरोपी गाड़ी चालक हादसे के बाद मौके पर गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया।
हादसा गुरुग्राम के सोहना से तावडु जाने वाले पहाड़ी रोड पर गांव पीपाका प्याऊ के समीप हुआ था। मृतक की पहचान मूलरूप से नूंह के मढ़ई गांव निवासी 13 वर्षीय सूफियान के रूप में हुई है। जो कक्षा 7वीं का छात्र था।
सूफियान पढ़ाई करने के लिए अपने मामा के घर रह रहा था। हादसे के दिन किशोर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान उसे तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजन तुरंत सूफियान को लेकर अस्पताल पहुंचे,लेकिन सूफियान ने पहले ही दम तोड़ दिया था।
सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच की। साथ मौके पर आरोपी द्वारा छोड़ी गई गाड़ी को भी जब्त कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
TagsGurugram तेज रफ्तार वाहनचपेट आया किशोरमौके मौतGurugram: High speed vehicle hits a teenagerdies on the spotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





