हरियाणा

Gurugram: राधिका हत्याकांड में आरोपी के पिता दीपक यादव की सख्त निगरानी

Admindelhi1
15 July 2025 12:32 PM IST
Gurugram: राधिका हत्याकांड में आरोपी के पिता दीपक यादव की सख्त निगरानी
x

गुरुग्राम: टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के आरोपी पिता दीपक यादव को भोंडसी स्थित जिला जेल में विशेष निगरानी में रखा गया है। उसे हवालाती नंबर 4142 आवंटित किया गया है। जेल सूत्रों के अनुसार दीपक यादव का व्यवहार बीते दो दिनों से सामान्य रहा है, हालांकि वह अन्य कैदियों से दूरी बनाए हुए है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए दीपक यादव को ह्यह्णहार्डकोर अपराधियोंह्णह्ण की दूसरी श्रेणी में रखा गया है। इस श्रेणी में वे आरोपी शामिल होते हैं जो पहली या दूसरी बार हत्या जैसे गंभीर अपराध में संलिप्त होते हैं। दीपक वर्तमान में लगभग 60 कैदियों के साथ एक विशेष बैरक में रखा गया है, जहां सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं।

भोंडसी जेल प्रशासन के अनुसार, दीपक यादव को शनिवार को जेल में दाखिल किया गया था। मेडिकल जांच में वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। उसने अब तक समय पर भोजन किया है, लेकिन वह कम ही बोलता है और अन्य कैदियों से सीमित संपर्क रखता है।

जेल प्रशासन का कहना है कि फिलहाल दीपक यादव को कोई कार्य नहीं सौंपा गया है, क्योंकि वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में है। यदि आगे चलकर उसे सजा होती है, तो नियमानुसार उसे अन्य कैदियों की तरह काम पर लगाया जा सकता है।

Next Story