हरियाणा

Gurugram: दुकानदार को लोन का झांसा देकर ठगे हजारों रुपये

Admindelhi1
28 May 2025 5:57 PM IST
Gurugram: दुकानदार को लोन का झांसा देकर ठगे हजारों रुपये
x

गुरुग्राम; साइबर अपराध थाना मानेसर क्षेत्र में जालसाजों ने लोन दिलाने के नाम पर दुकानदार से 84 हजार रुपये की ठगी की है। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

भिवानी के कायला गांव निवासी विवेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फर्रुखनगर स्थित मारुति कॉलोनी में उसने परचून की दुकान की हुई है। उसको आर्थिक कारणों से लोन की जरूरत थी। उसके पास 17 अप्रैल को अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले लोन दिलाने की बात कही।

विवेक की सहमति पर उसने बताया कि लोन के लिए फाइल चार्ज का भुगतान करना होगा और एक स्कैनर भेजा। विवेक ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 84 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद भी जब विवेक से पेमेंट मांगी गई तो उसके समझ में आ गया कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है। पीड़ित विवेक ने अपने साथ हुई ठगी के बारे में आॅनलाइन शिकायत भी दी है।

Next Story