Gurugram: गुरुग्राम में ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत सात आरोपी हिरासत में

गुरुग्राम: अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुग्राम पुलिस द्वारा सोमवार को ऑपरेशन ट्रैकडाउन चलाया गया। इसके तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में अलग-अलग मामलों में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो नाबालिग सहित तीन आरोपी जनलेवा हमला करने वाले, दो आरोपी रंगदारी/अवैध वसूली करने वाले, एक आरोपी छीनाझपटी/लूटपाट करने वाला तथा एक आरोपी अवैध हथियार रखने वाला शामिल हैं।
जानलेवा हमला करने मामलों में दो नाबालिगों सहित निम्नलिखित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी शारुख निवासी गाँव नट कॉलोनी सोहना थाना शहर सोहना गुरुग्राम में वांछित था। आरोपी को काबू करके गिरफ्तार किया गया।
अवैध वसूली करने के मामलों में आरोपी रमेश कुमार निवासी वार्ड नम्बर-7 धनवापुर गुरुग्राम को थाना राजेन्द्रा पार्क गुरुग्राम में गिरफ्तार किया गया।
गजेश निवासी गाँव बहरमपुर गुरुग्राम को थाना सैक्टर-56 गुरुग्राम में गिरफ्तार किया गया।
छीनाझपटी/लूटपाट करने के मामले में आरोपी राहुल निवासी जैकमपुरा गुरुग्राम थाना सैक्टर-37 गुरुग्राम में गिरफ्तार किया गया।
अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में आरोपी सोनू वर्मा निवासी गाँव छमार सेना, जिला जालौन (उत्तर-प्रदेश) शस्थाना बदशाहपुर, गुरुग्राम में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम ने इस विशेष ऑपरेशन के सन्दर्भ में कहा कि गुरुग्राम पुलिस शहर में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी रखेगी। ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत अपराध पर प्रभावी नियंत्रण एवं जनसुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।





