हरियाणा

Gurugram: गुरुग्राम में अस्पताल के कर्मचारियों के मोबाइल हैक होने से सनसनी

Admindelhi1
3 Jun 2026 11:48 AM IST
Gurugram: गुरुग्राम में अस्पताल के कर्मचारियों के मोबाइल हैक होने से सनसनी
x
अश्लील मैसेज भेजे जाने के बाद साइबर सेल ने शुरू की जांच

गुरुग्राम: सोहना के नागरिक अस्पताल के कई स्टाफ सदस्यों के मोबाइल हैक करके उन पर अश्लील मैसेज भेजे गए। इस साइबर अटैक से अस्पताल के अधिकारियों, कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया। हैकर्स का यह साइबर हमला सिर्फ डाटा चोरी तक नहीं था, बल्कि कर्मचारियों के मोबाइल हैक करके उन्हें अश्लील मैसेज भेजे गए।

अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक इस डिजिटल सेंधमारी का शिकार हुए 19 कर्मचारियों के फोन में कई तरह की तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। कई कर्मचारियों के स्मार्टफोन पूरी तरह से फ्रीज या लॉक हो चुके हैं। जिन्हें वे चाहकर भी एक्सेस या ऑन नहीं कर पा रहे हैं। हैकर्स ने फोन में सेंध लगाकर डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का बेहद जरूरी और संवेदनशील विभागीय व व्यक्तिगत डेटा पूरी तरह गायब कर दिया है। इस हैकिंग का सबसे खतरनाक और परेशान करने वाला पहलू यह है कि हैकर्स इन हैक किए गए फोन नंबरों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। पीडि़त कर्मचारियों के ही नंबरों से विभाग की महिला अधिकारियों और महिला सहकर्मियों को अश्लील व आपत्तिजनक मैसेजेस भेजे जा रहे हैं। इससे कर्मचारियों की छवि तो खराब हो ही रही है, साथ ही अस्पताल के काम-काज के माहौल पर भी बुरा असर पड़ा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीडि़त कर्मचारियों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों और साइबर क्राइम सेल को दी है।

Next Story