हरियाणा

Gurugram: जलभराव मुक्त शहर के दावे पर बारिश ने लगाया सवालिया निशान

Admindelhi1
28 July 2026 7:28 PM IST
Gurugram: जलभराव मुक्त शहर के दावे पर बारिश ने लगाया सवालिया निशान
x
बरसात आते ही बिगड़े हालात, जलभराव के दावे हुए बेनकाब

गुरुग्राम: शहर में मंगलवार को करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश में ही प्रशासन के जलनिकासी नहीं होने देने के दावे डूबे नजर आए। कई कालोनियां, सेक्टर और कई सडक़ें पानी में डूब गई। सिविल लाइन, दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे 48, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक और बस स्टैंड, बसई रोड, बसई गांव, न्यू कालोनी समेत कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा।

मंगलवार दोपहर करीब दो बजे शुरू हुई बारिश करीब तीन बजे बजे तक लगातार जारी रही। इस एक घंटे में करीब इलाके पानी में डूब गई। अचानक हुई इस बारिश से ऑफिस से घर लौट रहे कर्मचारियों और स्कूल से आते बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। सिविल लाइन, सदर बाजार इलाके की सडक़ों पर एक से डेढ़ फुट तक पानी भर गया। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाइवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। कई जगह बाइक सवार फिसलकर गिरे। बारिश में वाहन बंद हो गए। सोसायटियों के बेसमेंट में पानी भरने की शिकायतें भी सामने आईं। मेट्रो स्टेशन के पास भी पानी भरने से पैदल चलने वालों को दिक्कत हुई।

हर बार की तरह इस बार भी जलभराव के बाद प्रशासन और नगर निगम की टीमें सडक़ों पर पंप लेकर पहुंचीं। बारिश रुकने के दो घंटे बाद तक भी कई जगहों से पानी नहीं निकला था। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक घर से न निकलें और जलभराव वाले इलाकों से बचें। एक घंटे की बारिश ने एक बार फिर साबित कर दिया कि स्मार्ट सिटी बनने की राह में गुरुग्राम को जल निकासी की सबसे बड़ी चुनौती से पार पाना अभी बाकी है।

Next Story