हरियाणा

Gurugram: एटीएम सुरक्षा पर सवाल, बिना ओटीपी ही हुआ लॉक अनलॉक

Admindelhi1
16 May 2025 5:52 PM IST
Gurugram: एटीएम सुरक्षा पर सवाल, बिना ओटीपी ही हुआ लॉक अनलॉक
x
पुलिस की जांच में हुआ खुलासा

गुरुग्राम: सदर थाना क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित एक्सिस बैंक की एटीएम की कैसेट से 10 लाख रुपये निकालने वाला अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस द्वारा एटीएम में रुपये डालने वाली कंपनी के 12 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई पुख्ता सुराग जांच टीम के हाथ नहीं लगा है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि एटीएम के लॉक को बिना ओटीपी ही चाबी से खोला गया है। एटीएम से 10 लाख रुपये निकालने वाला काफी शातिर है। एटीएम का लॉक खोलकर 10 लाख रुपये निकालने वाले कर्मचारी को पता था कि एटीएम खोलने के लिए चाबी घुमाने पर मोबाइल पर ओटीपी आएगा। यह ओटीपी कंपनी के सॉफ्टवेयर के माध्यम से ही आटोमेटिक जेनरेट किया जाता है। ऐसे में शातिर दिमाग कर्मचारी ने एटीएम के लॉक को इस तरह से खोला कि कंपनी की ओर से ओटीपी ही जनरेट नहीं हो पाया। वहीं, वारदात के दौरान आरोपी एटीएम की डीवीआर, बैटरी, हार्ड डिस्क, पीसी कोर व चेस्ट लॉक भी चोरी कर ले गया ताकि कोई सुराग हाथ न लगे।

एटीएम से 10 लाख रुपये निकालने वाले मामले की जांच अब अपराध शाखा की टीम कर रही है। पुलिस ने कंपनी से पुराने कर्मचारियों की सूची मांगी है ताकि उनको जांच में शामिल करके पूछताछ की जा सके। वहीं, पुलिस ने कंपनी के मुख्यालय से भी एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मांगी है।

Next Story