हरियाणा

Gurugram: कौशल गैंग के अवैध निर्माणों पर पुलिस का सख्त एक्शन

Admindelhi1
21 April 2026 6:45 PM IST
Gurugram: कौशल गैंग के अवैध निर्माणों पर पुलिस का सख्त एक्शन
x

गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस ने भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया। शहर में उनके द्वारा किए गए अवैध कब्जों को ढहाया। पुलिस को पुख्ता खुफिया सूचना मिली थी कि गैंगस्टर कौशल गिरोह के सदस्यों ने नजदीक फायर स्टेशन सेक्टर-1 पटौदी स्थित सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे किए हुए हैं। ये कब्जे गिराकर पुलिस ने सरकारी भूमि को मुक्त कराया।

पुलिस की ओर से अपराधी नरेंद्र मोनू व प्रदीप पारले निवासी गांव जनौला गुरुग्राम को चिन्हित किया गया। उन्होंने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे कर रखे थे। उनका अपराधिक इतिहास रहा है। वे कुख्यात गैंगस्टर कौशल गिरोह के सदस्य हैं। आरोपी प्रदीप पारले पर चोरी करने, लूट करने, मारपीट, हत्या का प्रयास करने व शस्त्र अधिनियम जैसे 13 केस दर्ज हैं। साथ ही नरेंद्र मोनू पर 21 केस दर्ज हैं। जांच में यह भी सामने आया कि इन अपराधियों ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। आरोपियों ने अपने मकान के साथ लगती ग्रीन बेल्ट की जमीन पर तथा मुख्य रास्ते पर जाने वाले रोड को भी बंद करके अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। कब्जे हटाने की कार्रवाई अपराध शाखा सेक्टर-31 की ओर से की गई। यह कार्रवाई हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण व डीटीपी की ओर से की गई। पुलिस की कड़ी सुरक्षा में सभी अवैध कब्जों को हटाकर जमीन को कब्जामुक्त कराया।

Next Story