हरियाणा
गुरुग्राम पुलिस ने चलाया नाईट डोमिनेशन अभियान, 4169 वाहनों को चैक किया
Shantanu Roy
22 Jan 2023 6:52 PM GMT

x
बड़ी खबर
गुड़गांव। गुरुग्राम पुलिस द्वारा बीती रात को करीब 10 बजे से सुबह 04 बजे तक नाईट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। गुरुग्राम पुलिस द्वारा लगाई गई कुल 437 पुलिस टीमों द्वारा प्रभावी चेकिंग की गई। नाईट डोमिनेशन के दौरान कुल 4169 वाहनों को चैक किया गया, जिनमें 248 वाहनों के चालान किए गए, 28 वाहनों को इम्पाऊन्ड किया गया।
इस अभियान के दौरान अवैध शराब की 334.5 बोतलें बरामद की गई व 06 अवैध हथियार देसी कट्टा भी बरामद किया गया। इस अभियान के दौरान कुल 310 सार्वजनिक स्थानों को चैक किया गया तथा कुल 578 संदिग्ध व्यक्तियों को चेक किया जिनके स्ट्रेंजर रोल जारी किए गए। अभियान के दौरान इस अभियान के दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में संलिप्त कुल 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
Next Story