हरियाणा

शाहरुख खान की गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम पुलिस मार रही छापा

Shantanu Roy
28 May 2022 4:06 PM GMT
शाहरुख खान की गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम पुलिस मार रही छापा
x
बड़ी खबर

गुड़गांव। गुरुग्राम की डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस शाहरुख खान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। दरअसल डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, करनाल निवासी महिला ने बताया कि वह डीएलएफ फेज-2 एरिया में किराए पर रहती है।

उसकी दोस्ती कुछ समय पहले बीकानेर निवासी शाहरुख खान से हुई थी। आरोप है कि शाहरुख 5 दिसंबर 2021 को उसे डीएलएफ फेज-2 एरिया के हैरिस कोर्ट में ले गया जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद अब आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
युवती को भेजे अश्लील मैसेज
सुशांत लोक थाना एरिया में युवती को अश्लील मैसेज भेजने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महाराष्ट्र निवासी सिद्धार्थ पंडित ने उसे आपत्तिजनक मैसेज भेजे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story