हरियाणा

Gurugram: सदर बाजार के पास कार में शव मिलने से पुलिस जांच शुरू

Admindelhi1
20 Oct 2025 4:45 PM IST
Gurugram: सदर बाजार के पास कार में शव मिलने से पुलिस जांच शुरू
x

गुरुग्राम: यहां सदर बाजार के पास पार्किंग में खड़ी एक कार में सोमवार को एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला। कार के पास से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे सेक्टर 10 नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है।

जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति कार की ड्राइवर सीट पर बैठा था। तभी वह सीट पर बैठे बैठे ही अचानक लुढ़क गया। कुछ लोगों ने बताया कि वह शांत अवस्था में सीट पर पड़ा था, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि उसके बारे में सही जानकारी मिल सके। मृतक की पहचान के लिए पुलिस गाड़ी का नंबर ट्रेस कर रही है। सिटी थाना प्रभारी मदनलाल ने सोमवार को बताया कि प्राथमिक दृष्टि से ड्राइवर की मृत्यु का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है, क्योंकि शव के आसपास या शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान आदि नहीं मिले।

Next Story