Gurugram: भाजपा कार्यालय में हवन के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

गुरुग्राम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला गुरुग्राम द्वारा जिला कार्यालय गुरु कमल में सुबह हवन-पूजन किया गया। इस दौरान भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, भाजपा राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक अरुण यादव, जिला प्रभारी संदीप जोशी, विधायक मुकेश शर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, जिला महामंत्री अजीत यादव, मनीष सैदपुर समेत कई पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हवन में आहुति डाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में देश विकास और जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। सर्वप्रिय त्यागी ने कहा कि सात अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास एवं जनकल्याण के कार्यों तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आशीर्वाद का दिया केवल दीप प्रज्वलन का कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनभावनाओं और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति का माध्यम है। इस अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।





