गुरुग्राम में प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की योजना

Haryana हरियाणा: हरियाणा सरकार जल्द ही गुरुग्राम में प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करेगी। इस योजना के तहत शहर के कुछ क्षेत्रों को चुना जाएगा जहां विभिन्न जागरूकता और एक्टिविटीज आयोजित किए जाएंगे। पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण ने शनिवार को इस परियोजना की तैयारियों की समीक्षा की।
शरण ने अधिकारियों से कहा कि इसे केवल सरकारी योजना के रूप में न देखें, बल्कि एक जन आंदोलन बनाएं। उन्होंने नागरिकों की भागीदारी को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने इंदौर जैसे शहरों को उदाहरण देते हुए कहा कि गुरुग्राम भी मॉडल सिटी बन सकता है। कई गैर-सरकारी संस्थान भी इस अभियान में सहयोग के लिए उत्सुक हैं।
जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर, सोशल मीडिया अभियान, सार्वजनिक बैठकें आयोजित करने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही स्कूल, कॉलेज, बाजार, ऑफिस और आवासीय क्षेत्रों में विशेष कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।





