हरियाणा
Gurugram: 814 ग्राम MDMA के साथ पायलट गिरफ्तार, जांच शुरू
Admindelhi1
30 July 2026 11:56 AM IST

x
MDMA तस्करी के आरोप में एयरलाइंस पायलट गिरफ्तार
गुरुग्राम: सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। एक निजी एयरलाइंस के पायलट को 814 ग्राम एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।
आरोपी की पहचान अरशद अली अज्जू, 33 वर्ष निवासी कोझिकोड केरल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले तीन साल से पायलट है और नोएडा से पांच लाख रुपये में एमडीएमए लाकर बेचता था। पहले वह खुद नशा करता था, बाद में मुनाफे के लिए बेचने लगा।
पुलिस ने राजेंद्रा पार्क थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को रिमांड पर लेने की तैयारी की है, ताकि सप्लाई नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
Tagsगुरुग्राम814 ग्राम MDMAपायलटगिरफ्तारजांच शुरूGurugram814 gramsMDMAseizedpilot arrestedinvestigation beginsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





