हरियाणा

Gurugram: यातायात सुगम बनाने के लिए राजीव से झाड़सा के बीच हाईवे पर नया कट

Admindelhi1
9 Jun 2025 2:35 PM IST
Gurugram: यातायात सुगम बनाने के लिए राजीव से झाड़सा के बीच हाईवे पर नया कट
x

गुरुग्राम; दिल्ली-जयुपर हाईवे (एनएच-48) स्थित राजीव चौक पर जाम की समस्या को कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने राजीव और झाड़सा चौक के बीच से हाईवे पर चढ़ने के लिए एक कट खोल दिया है। पुलिस एनएच-48 के जाम को दूर करने के लिए लगातार कदम उठा रही है।

राजीव चौक पर सुबह से शाम तक जाम लगा रहता है। इससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। पहले झाड़सा चौक के पास सर्विस लेन से एनएच पर चढ़ने वाले वाहनों को राजीव चौक पार करके मस्जिद के पास से एंट्री मिलती थी। इन्हीं वाहनों का दबाव कम करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने झाड़सा चौक से आगे और राजीव चौक से पहले कट खोला है। यह कट मेदांता अस्पताल जाने वाले एग्जिट से पहले है। करीब दो साल से झाड़सा चौक के पास एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए बना यह कट बंद था। दिल्ली से जयपुर जाने की ओर पुलिस ने सेक्टर 38 के पास एक एग्जिट प्वाइंट भी खोला है। डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि हाईवे पर जाम को दूर करने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजीव चौक के पास थोड़ा बदलाव किया गया है। चौक के सब-वे शुरू कराने को लेकर कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए सब-वे में लाइट का इंतजाम कराने के लिए गुुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण से कहा गया है।

Next Story