हरियाणा

Gurugram: नर्सिंग ऑफिसर की मौत का राज खुला, पति हिरासत में

Admindelhi1
21 March 2026 3:37 PM IST
Gurugram: नर्सिंग ऑफिसर की मौत का राज खुला, पति हिरासत में
x

गुरुग्राम: अपनी 23 वर्षीय नर्सिंग ऑफिसर पत्नी को जहर का टीका देकर मारने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला के भाई का आरोप है कि वह उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताडि़त करता था। आखिरकार उसने उसकी बहन की हत्या भी कर दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने शनिवार को बताया कि आरोपी को उप-निरीक्षक इंचार्ज पुलिस चौकी सेक्टर-93 प्रदीप के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गुरुग्राम के सेक्टर-89 से काबू किया गया है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-10 क्षेत्र में एक महिला की मौत के मामले में आरोपी उसके पति से पुलिस पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने बताया कि 18 मार्च 2026 को उसने अपनी पत्नी को एक इंजेक्शन लगाया था, जिसके कारण उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि 18 मार्च 2026 को सेक्टर-93 पुलिस चौकी को सेक्टर-10 अस्पताल से एक महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाए जाने की सूचना मिली। पुलिस टीम असपताल पहुंची।

वहां मृतका के भाई ने पुलिस टीम को शिकायत देकर कहा कि उसकी बहन की शादी नवंबर 2025 में अरुण शर्मा के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही अरुण शर्मा द्वारा उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा। छोटी-छोटी बातों पर मारपीट की जाती व बार-बार पैसों की मांग को लेकर उसकी बहन पर दबाव बनाया जाता था। चार मार्च 2026 से उसकी बहन व इसका जीजा अरुण इन्हीं के पास गढ़ी-हरसरू में रहने लगे थे। अब 17 मार्च 2026 की रात को अरुण शर्मा द्वारा नशे की हालत में उसकी बहन के साथ मारपीट की गई। अगले दिन 18 मार्च 2026 को सुबह उसके जीजा ने उसकी बहन को बात करने के लिए नीचे कमरे में लेकर गया था। इसके कुछ समय पश्चात ही उसकी बहन घर में बेहोश अवस्था में मिली। उसके नाक से खून निकला हुआ था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया।

मृतका के परिजनों के बयानों व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस थाना सेक्टर-10 में अरुण शर्मा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। पुलिस ने महिला के पति अरुण शर्मा (उम्र-26 वर्ष, शिक्षा-12 वीं) निवासी गांव बहटा हाजीपुर जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया है। उसे दिल्ली के अशोक नगर शाहदरा से काबू किया गया है।

Next Story