हरियाणा

Gurugram: नगर निगम जलभराव को दूर करने के लिए जुटा

Admindelhi1
9 Jun 2025 2:37 PM IST
Gurugram: नगर निगम जलभराव को दूर करने के लिए जुटा
x

गुरुग्राम: नगर निगम की ओर से जलभराव को दूर करने की तैयारियां जोरों पर है मगर पुराने शहर में इसकी शुरूआत तक नहीं हुई है। मानसून सिर पर है। नगर निगम की ओर से 158 स्थानों का चयन कर लगभग 60 स्थानों की समस्याओं को हल किया जाने का दावा भी हो रहा है।

कैबिनेट मंत्री राव नरबीर से लेकर जीएमडीए की समन्वय कमेटी, उपायुक्त, निगमायुक्त की ओर से हर सप्ताह समीक्षा बैठक हो रही है। खांडसा आनाज मंडी, सेक्टर की मार्केट, खांडसा गांव, गांधीनगर कॉलोनी, हीरा नगर, शिवाजी नगर, अर्जुन नगर, सेक्टर चार सिविल अस्पताल, सेक्टर 9, बसई गांव, बस अड्डा, सदर थाना परिसर, आदि ऐसे स्थान हैं, जहां पर हल्की सी बारिश के बाद जलभराव हो जाता है। सबसे अधिक समस्या खांडसा रोड व आनाज मंडी पर होती है, जहां का पानी निकल ही नहीं पाता है। नगर निगम और जीएमडीए की ओर से जलभराव को लेकर प्रमुख स्थानों पर संयुक्त रूप से काम चल रहा है। उसका फोकस नरसिंहपुर और होंडा चौक के आस-पास अधिक है। करीब दस साल पहले यहीं पर महा जाम लगा था। जिसके बाद से यहां का जलभराव सुर्खियों में रहा है। सरकार की ओर से लगातार हर साल कवायद की जाती है मगर ऐन मौके पर कुछ न कुछ कमी रह जाती है। दिल्ली-जयपुर हाइवे के निर्माण के दौरान दोनों तरफ से नाले बने हुए हैं। बहुत से स्थानों पर नाले बंद हो गए हैं। या तो साफ नहीं हैं। हाइवे अथॉरिटी की ओर से निगम को पत्र लिख कर कहा गया है कि वह अपने सफाई अभियान में इसको शामिल कर लें।

तैयारियों पर सरकार की नजर: प्रदेश सरकार की ओर से जलभराव को लेकर गुरुग्राम में होने वाली समस्या पर सीधी नजर रखी जा रही है। कैबिनेट मंत्री राव नरबीर अब तक छह बार साइट का दौरा कर चुके हैं। कम से कम 10 पर इस विषय पर अधिकारियों की बैठक ले चुके हैं। मुख्य सचिव की ओर से रिपोर्ट मांगी जाती है। इसके चलते उपायुक्त भी साइट का दौरा कर अपनी रिपोर्ट भेजते हैं। बकरीद के त्योहार के चलते कुछ साइट पर मजदूर ही नहीं थे। शनिवार को उपायुक्त अजय कुमार को साइट का भ्रमण करने जाना था। सूत्रों की मानें तो साइट पर काम ही नहीं चल रहा था। जिसके चलते उपायुक्त को अपना दौरा रद्द करना पड़ा।

जलनिकासी को लेकर लगातार कवायद की जा रही है। अलग-अलग 16 साइट के टेंडर भी आवंटित किए जा चुके हैं। 50 से अधिक साइट पर इस बार जलभराव नहीं हुआ है। समय से काम पूरा किया जाए, इसके लिए अधिकारियों के साथ रोजाना अपडेट लिया जा रहा है। - प्रदीप दहिया, आयुक्त, नगर-निगम, गुरुग्राम।

Next Story