हरियाणा

Gurugram: अपहरण के बाद नाबालिग की हत्या की आशंका, गुरुग्राम में मिला शव

Admindelhi1
24 Jun 2026 9:28 AM IST
Gurugram: अपहरण के बाद नाबालिग की हत्या की आशंका, गुरुग्राम में मिला शव
x
दिल्ली से अगवा किशोर का शव मिलने से परिजनों में मातम

गुरुग्राम: दिल्ली के महरौली क्षेत्र से अगवा की गई एक नाबालिग का गुरुग्राम के जंगल में शव मिला है। प्राथमिक जांच में दुष्कर्म का शक है। पुलिस की ओर से एक टैक्सी ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली व गुरुग्राम पुलिस इस वारदात के प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि आरोपी बचने ना पाए।

दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल का कहना कि आरोपी ने कथित तौर पर सुबह करीब पांच बजे बच्ची का अपहरण किया था। यह वारदात उसने उस समय की, जब बच्ची अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही थी। तुरंत प्रभाव से पुलिस की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आरोपी की कैब की पहचान करके पुलिस उस तक पहुंची और काबू कर लिया। बच्ची की हत्या मामले में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए टैक्सी ड्राइवर से दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस उसके मोबाइल फोन, लोकेशन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है, ताकि पूरी साजिश का खुलासा किया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण और यौन उत्पीडऩ जैसे पहलुओं पर स्थिति स्पष्ट होगी। गुरुग्राम के पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि जहां पर बच्ची की लाश मिली है, वह जगह सुशांत लोक थाना क्षेत्र में आती है। दिल्ली पुलिस की टीम यहां आई थी और आरोपी की निशानदेही पर लाश बरामद करके ले गई है। बच्ची का अपहरण व हत्या दिल्ली में ही हुई है। इसलिए पूरे मामले की जांच दिल्ली पुलिस ही कर रही है। दिल्ली पुलिस की जांच में गुरुग्राम पुलिस का पूरा सहयोग है।

Next Story