हरियाणा

Gurugram: नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी, 35 करोड़ की हेरोइन बरामद

Admindelhi1
23 May 2026 11:44 AM IST
Gurugram: नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी, 35 करोड़ की हेरोइन बरामद
x

गुरुग्राम: स्थानीय एसटीएफ ने भिवानी से 35 करोड़ रुपये की हेरोइन पकडक़र एक बड़े ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क की टीम में शामिल तस्कर रोहित को उसके घर से ही गिरफ्तार किया और वहीं से करोड़ोंं की हेरोइन पकड़ी। गुरुग्राम स्थित एसटीएफ की ओर से पूरी तैयारी के साथ भिवानी में नशा तस्कर रोहित को काबू किया। उसने अपने घर में नशे की बड़ी खेप छिपाकर रखी हुई थी। एसटीएफ ने गहनता से उसके घर की तलाशी ली। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह पंजाब से हेरोइन की सप्लाई मंगवाता था और हरियाणा में अलग-अलग जिलों में सप्लाई करता था।

एसटीएफ की ओर से की गई जांच में यह भी पता चला कि नशा तस्कर रोहित काफी समय से अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क से जुड़ा रहा है। वे जल्द अमीर बनने की चाह में नशा तस्करी में शामिल हुआ। आरोपी तस्कर रोहित से पूछताछ में उसके भाई का नाम भी सामने आ रहा है। पुलिस में पहले से ही उसका नाम दर्ज है। पंजाब में नशा तस्करी के मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं। एसटीएफ बारीकी से इस नशा नेटवर्क की सप्लाई चेन, फंडिंग और बाकी के तस्करों की जांच कर रही है।

एसटीएफ गुरुग्राम के डीएसपी प्रीतपाल सांगवान ने यहां पत्रकार वार्ता में बताया कि सब-इंस्पेक्टर विवेक के नेतृत्व में एसटीएफ गुरुग्राम की टीम भिवानी पहुंची। भिवानी पुलिस से संपर्क कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में रेड की गई। रोहित के घर में जांच के दौरान अलमारी से यह नशीला पदार्थ बरामद हुआ। प्रारंभिक तौर की जांच में सामने आया कि आरोपी यह नशीला पदार्थ पंजाब से लाया था, जिसे हरियाणा में सप्लाई किया जाना था।

Next Story