हरियाणा

Gurugram: गुरुग्राम में बड़ी कार्रवाई, भू-माफिया के अवैध ठिकाने पर चला बुलडोजर

Admindelhi1
7 July 2026 1:18 PM IST
Gurugram: गुरुग्राम में बड़ी कार्रवाई, भू-माफिया के अवैध ठिकाने पर चला बुलडोजर
x
गुरुग्राम पुलिस का एक्शन, अवैध निर्माण पर की कार्रवाई

गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस ने भूमि माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि धनकोट नगर के पास सार्वजनिक भूमि पर अवैध रूप से किए गए निर्माण को जिला प्रशासन के सहयोग से बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया।

पुलिस की और से जांच करके अपराधी नरेंद्र पव्वा और सन्नी डोगरा, दोनों निवासी गांव धनवापुर जिला गुरुग्राम को चिन्हित किया गया।

जांच में पता चला कि दोनों ने धनकोट नहर के पास अवैध रूप से बोरवेल और मकान का निर्माण कर रखा था।

प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मशीनरी की मदद से इस अवैध निर्माण को गिराया गया।

पुलिस के अनुसार दोनों आदतन अपराधी हैं। नरेंद्र पव्वा के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट, डकैती, शस्त्र अधिनियम सहित 12 गंभीर आपराधिक केस दर्ज हैं।

सन्नी उर्फ डोगरा पर हत्या का प्रयास, मारपीट, डकैती, शस्त्र अधिनियम सहित 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

अपराध शाखा पालम विहार ने की कार्रवाई

अपराध शाखा पालम विहार गुरुग्राम द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से अंजाम दी गई। पुलिस की कड़ी निगरानी में अवैध संरचना को हटाया गया। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।

गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा और अपराधियों के अवैध आर्थिक तंत्र को तोड़ने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Next Story