हरियाणा

Gurugram: सोनाली फौगाट हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Admindelhi1
25 Nov 2025 1:51 PM IST
Gurugram: सोनाली फौगाट हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
x

गुरुग्राम: यहां एक के अहाता में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी सोनाली हत्याकांड का भी आरोपी है। उसके खिलाफ गोवा में हत्या का केस दर्ज है।

जानकारी के अनुसार 22 नवंबर 2025 को पुलिस थाना सेक्टर-50 की पुलिस टीम को एक पत्रकार द्वारा एक लिखित दी गई। शिकायत में कहा गया कि 22 नवंबर को सुबह करीब 7:30 बजे वह अपने साथी पत्रकार के साथ सेक्टर-49 गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर हा चा नाम से स्थित शराब अहाता में गैर समय शराब पीने व पार्टी करने की कवरेज करने गया था। वहां पर उपस्थित लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही इनकी न्यूज आईडी छीन ली। गोली मारने की धमकी दी तथा इनकी गाड़ी तोड़ दी। प्राप्त शिकायत पर पुलिस थाना सेक्टर-50 गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।

पुलिस टीम ने सोमवार को दो आरोपियों को से आरोपियों को सेक्टर-50 गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को पहचान सुखविंद्र निवासी मंडोला, जिला चरखी-दादरी तथा गौरव तनेजा निवासी रोहतक, वर्तमान निवासी सेक्टर-72 गुरुग्राम के रूप में हुई।

आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी शराब अहाता में पार्टी करने गए थे। शिकायतकर्ता व उसका साथी पत्रकार उनकी वीडियो बना रहे थे तो गुस्से में आकर इन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड के पता चला है कि आरोपी सुखविंद्र के खिलाफ हत्या का एक केस गोवा में दर्ज है। आरोपी गौरव तनेजा के खिलाफ रोहतक में लड़ाई-झगड़ा करने के सम्बन्ध में एक केस दर्ज है।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने सोमवार को बताया कि इस मामले में शराब अहाता के मैनेजर सोनू कुमार, दो बाउंसर आनन्द व ललित सहित तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया था। कुल पांच आरोपियों को इस केस में गिरफ्तार किया गया है। सोमवार को गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश करेगी।

बता दें कि आरोपी सुखविंदर सिंह सोनाली फौगाट हत्याकांड में आरोपी है। सोनाली फौगाट की 23 अगस्त 2022 को हत्या हुई थी। आरोपी सुखविंदर सिंह आठ महीने जेल में रहा था। गोवा हाईकोर्ट से उसे जमानत मिली थी। तभी से वह जमानत पर चल रहा है।

Next Story