हरियाणा

Gurugram : अनबैलेंस होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरी लग्जरी कार,3 घायल

Tara Tandi
16 April 2024 3:34 PM IST
Gurugram : अनबैलेंस होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरी लग्जरी कार,3 घायल
x
गुरुग्राम : दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम में तेज रफ़्तार कार का कहर देखने को मिला। दिल्ली जयपुर एक्सप्रेसवे पर झाड़सा चौक फ्लाईओवर से तेज रफ्तार कार अचानक नीचे जा गिरी। हादसे के बाद दिल्ली जयपुर हाईवे पर जाम को स्थिति बन गई। हादसे की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवान मौके पर पहुँचे और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाल कर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद ट्रैफिक पर काबू पाया गया।
घटना स्थल पर मौजूद लोगो की माने तो कार में तीन युवक सवार थे। जिनमें से एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही मौके पर पहुँचे ट्रैफिक पुलिस के जवान की माने तो ये गाड़ी दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रही थी और तेज रफ्तार के कारण अचानक झाड़सा चौक फ्लाईओवर से नीचे आ गिरी। लेकिन पुलिस हादसे के मुख्य कारण पता लगा रही है। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और गाड़ी को फ्लाईओवर के नीचे से हटाकर ट्रैफिक को सुचारू रूप से चला दिया गया है।
Next Story