
x
Gurugram गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में एक दिहाड़ी मजदूर की बेरहमी से पीट–पीट कर हत्या कर दी गई। आरोपियों ओर मजदूर के मध्य हुई छोटी सी बहस मजदूर की हत्या का सबक बन गई। मजदूर रोज की तरह ही लेबर चौक पर खड़ा हो गया था। जहां से लोगों आकर मजदूरों को काम करवाने के लिए लेकर जाते थे। इसे ही घटना के दिन कुछ लोग आए जिन्हें काम करवाना था।
4 युवकों ने मजदूर युवक के साथ बात कर ली और काम समझा दिया। जिस पर मजदूर चलने को तैयार हुआ और कीमत उसने 700 रूपये बता दी। आरोपियों ने 500 रुपए देने की बात की। इसी बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के मध्य विवाद शुरू हो गया। और आरोपियों ने मजदूर को पीटना शुरू कर दिया।
मृतक की पहचान ढांडी गांव कोलाना चौक निवासी ए9 वर्षीय अमित के रूप में हुई है। अमित को आरोपियों ने बुरी तरह पीट–पीट कर मौत के घाट उतार दिया। साथ ही अमित को बचाने आए अन्य युवक की भी जम कर पिटाई की।
अन्य युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के इटावा निवासी समीर के रूप में हुई है। समीर अमित को पीटता देख उसे बचाने के लिए उसकी सहायता करने आया था। लेकिन आरोपियों ने उसे भी नहीं छोड़ा और समीर की भी जमकर पिटाई कर दी। हालांकि समीर की हालत गंभीर है। जिसे अस्पताल में।भर्ती करवाया गया है।
घटनास्थल पर मौजूद अन्य मजदूरों ने मामले की सूचना तुरंत ही पुलिस को दे दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस के पहुंचने तक हमलावर फरार हो चुके थे। जिसके बाद पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान अमित ने दम तोड़ दिया।
मृतक अमित के भाई अजीत ने हमलावरों के खिलाफ शिवाजीनगर थाना पुलिस को मामले की शिकायत देते हुए बताया कि उसके भाई की बेरहमी से पीट–पीट कर हत्या कर दी गई। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं समीर की हालत गंभीर है, जिसका उपचार सिबिल अस्पताल में चल रहा है।
TagsGurugram मामूली विवादमजदूर पीट-पीटकर हत्याGurugram minor disputelaborer beaten to deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





