हरियाणा

Gurugram: गुरुग्राम में बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चिंता का विषय: राव नरबीर

Admindelhi1
5 Jun 2026 6:32 PM IST
Gurugram: गुरुग्राम में बढ़ता प्रदूषण बना बड़ी चिंता का विषय: राव नरबीर
x
"गुरुग्राम की हवा लगातार बिगड़ रही, प्रशासन के सामने चुनौती"

गुरुग्राम: हरियाणा के पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम देश के सबसे विकसित शहरों में शामिल होने के बावजूद प्रदूषण की चुनौती का सामना कर रहा है और इससे निपटने के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

वे शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुग्राम में राज्य स्तरीय समारोह में बोल रहे थे। समारोह में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भी शिरकत की। राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा में पॉलीथीन पर प्रतिबंध होने के बावजूद इसका उपयोग लगातार जारी है, जो पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि पॉलीथीन कचरे को जलाने से निकलने वाला जहरीला धुआं वायु प्रदूषण को बढ़ाता है, जबकि एक साधारण पॉलीथीन बैग को नष्ट होने में सैकड़ों वर्ष लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पॉलीथीन मुक्त गुरुग्राम के लिए अभियान चला रही है, लेकिन इसकी सफलता नागरिकों के सहयोग के बिना संभव नहीं है। पर्यावरण मंत्री ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुडऩे का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम दो पौधे लगाने चाहिए, ताकि आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि आज का छोटा प्रयास भविष्य की पीढिय़ों के लिए बड़ा उपहार साबित होगा।

Next Story