हरियाणा

Gurugram, अरावली पहाड़ियों में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1 गिरफ्तार

Kiran
16 March 2025 9:19 AM IST
Gurugram, अरावली पहाड़ियों में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 1 गिरफ्तार
x

Gurugram गुरुग्राम: गुरुग्राम पुलिस ने अरावली की पहाड़ियों में रिठौज गांव के पास चल रही अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 12 लीटर कच्ची शराब और ड्रमों में भरा 50 लीटर लाहन बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार मारुति कुंज पुलिस चौकी की एक टीम को सूचना मिली थी कि रिठौज गांव के पास अरावली की पहाड़ियों के घने जंगल में एक अवैध भट्टी लगाई गई है,

जहां अवैध शराब बनाई और बेची जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य भागने में सफल रहे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिठौज गांव निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। भोंडसी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पहाड़ी पर घने जंगल में भट्टी लगाकर अवैध शराब बनाकर गांव में बेचा करता था।
Next Story