हरियाणा

Gurugram: एचएसवीपी करेगा सेक्टर-65 में मॉल और सिटी बस डिपो का विकास

Admindelhi1
14 Jun 2025 12:25 PM IST
Gurugram: एचएसवीपी करेगा सेक्टर-65 में मॉल और सिटी बस डिपो का विकास
x

गुरुग्राम: हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सेक्टर-65 में शॉपिंग मॉल कम बस डिपो निर्माण कराएगा। यहां से 100 ई-बसों का संचालन किया जाना है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण शहर में सिटी बस सेवा के लिए बस डिपो का निर्माण करा रहा है। इसके लिए जीएमडीए ने एचएसवीपी से जमीन मांगी थी।

इस पर एचएसवीपी ने खुद बस डिपो निर्माण कराने का प्रस्ताव जीएमडीए को दिया है। दूसरा सेक्टर 65 बस डिपो के लिए प्रस्तावित जमीन के साथ कोर्ट केस चल रहा था, जोकि हाल में एचएसवीपी के पक्ष में आया है। अब एचएसवीपी यहां पर शॉपिंग मॉल कम बस डिपो निर्माण की योजना पर काम शुरू करने जा रहा है। सेक्टर 65 में 6 एकड़ भूमि को ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक बस डिपो के रूप में विकसित किया जाना है। जीएमडीए के मोबिलिटी डिवीजन के मुख्य महाप्रबंधक कर्नल आरडी सिंघल ने बताया कि बसों के लिए ग्राउंड फ्लोर मिलेगा। ऐसे में पिलर्स को बसों को ध्यान में रखकर निर्माण कराने को कहा गया है।

Next Story