हरियाणा

Gurugram: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

Admindelhi1
10 Jun 2025 5:01 PM IST
Gurugram: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत
x

गुरुग्राम: फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी की मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर ट्रक चालक मौके से भाग गया। बाइक चालक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

झज्जर के खेड़ी सुल्तानपुर गांव निवासी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका चाचा सुरेश व चाची मंजू बाइक पर सवार होकर खेड़की माजरा गांव जा रहे थे। जब वे फर्रुखनगर से सुल्तानपुर रोड पर पहुंचे तो दूध सप्लाई करने वाले ट्रक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायल सुरेश व उसकी पत्नी मंजू को फर्रुखनगर के अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने 45 वर्षीय मंजू को मृत घोषित कर दिया। घायल सुरेश को गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। जांच अधिकारी धर्म सिंह ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बाइक को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक की पहचान हो चुकी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Next Story