हरियाणा

Gurugram गाड़ी की चपेट में आने से बच्ची की दर्दनाक मौत

Kiran
20 Aug 2026 10:51 AM IST
Gurugram गाड़ी की चपेट में आने से बच्ची की दर्दनाक मौत
x

Gurugram गुरुग्राम के सेक्टर 46 इलाके में घर के बाहर खेलते समय एक तीन साल की बच्ची की गाड़ी की टक्कर लगने से मौत हो गई। घटना के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संतोष चौधरी की शिकायत के मुताबिक, वह अपने परिवार के साथ सेक्टर 46 में रहते हैं और ऑटो-रिक्शा चलाते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे उनकी तीन साल की बेटी रुषी घर के बाहर एक खाली प्लॉट में खेल रही थी। उस समय एक कार ड्राइवर अपनी गाड़ी पीछे कर रहा था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गाड़ी पीछे करते समय ड्राइवर ने सावधानी नहीं बरती, जिससे बच्ची को कार की टक्कर लग गई।

Next Story