हरियाणा

Gurugram: पातली रेलवे स्टेशन के पास युवती ने ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या

Admindelhi1
9 Jun 2025 2:52 PM IST
Gurugram: पातली रेलवे स्टेशन के पास युवती ने ट्रेन के आगे कूद कर की आत्महत्या
x

गुरुग्राम: जिले के पातली रेलवे स्टेशन के पास करीब 18 वर्षीय युवती ने अज्ञात ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती मानसिक रूप से परेशान थी।

गुड़गांव रेलवे स्टेशन से राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अनुसार मृत युवती की पहचान फर्रुखनगर के जाडोला गांव निवासी भावना वर्मा के रूप में हुई है और वह मानसिक रूप से परेशान थी। हादसा रविवार शाम करीब 5.30 बजे का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवती ने मॉलगाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या की है।

जीआरपी से जांच अधिकारी रवि ने बताया कि युवती के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही युवती के आत्महत्या करने के कारण का पता चल सकेगा।

Next Story