हरियाणा

Gurugram: युवती-बॉयफ्रेंड विवाद बना चर्चा, सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा

Admindelhi1
23 Feb 2026 8:46 PM IST
Gurugram: युवती-बॉयफ्रेंड विवाद बना चर्चा, सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा
x

गुरुग्राम: यहां सार्वजनिक रूप से एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड पर थप्पड़ जड़े। साथ ही वह कहती रही कि बुला ले पुलिस, मेरे पास सारे सबूत हैं। युवती व युवक के बीच इस घटनाक्रम को देखने के लिए काफी भीड़ भी जुट गई और लोग अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। इस घटना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में युवती अपने बॉयफ्रेंड को पकडक़र खड़ी है। वह बार-बार उसे थप्पड़ मारती है। साथ ही चिल्लाते हुए कह रही है कि बुला ले पुलिस। मैं भी चाहती हूं कि यहां पुलिस आए। मेरे पास तुम्हारे सारे सबूत हैं। वह युवक को थप्पड़ मारती जाती है। युवक दिखने में तो हट्टा-कट्टा है मगर युवती से मार ही खाता जा रहा है। उनका बीच-बचाव करने के लिए जब कुछ लोग आगे बढ़ते हैं तो युवती उन्हें भी धमकाने लगी है। वीडियो गुरुग्राम में कहां की है, इस बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।

इस घटना की पुलिस तक कोई शिकायत नहीं पहुंची है, इसलिए पुलिस ने इस वीडियो को लेकर किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इंकार किया है। पुलिस ने यह भी कहा है कि अगर कोई शिकायत मिलती है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story