हरियाणा

Gurugram: करंट लगने से माली की मौत, इलाके में शोक

Admindelhi1
27 May 2026 10:35 AM IST
Gurugram: करंट लगने से माली की मौत, इलाके में शोक
x
"फार्म हाउस में हादसा, माली की करंट लगने से जान गई"

गुरुग्राम: डीएलएफ फेज-1 थाना क्षेत्र के बालियावास गांव स्थित एक फार्म हाउस में मशीन से घास काटते समय करंट लगने से माली की मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्वाल पहाड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार, मध्य प्रदेश के दमोह निवासी 28 वर्षीय कमलेश पिछले करीब पांच साल से फार्म हाउस में माली का काम कर रहा था। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ फार्म हाउस में बने कमरे में ही रहता था। वह फार्म हाउस में उगी घास को मशीन से काट रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए।

ग्वाल पहाड़ी पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक ने मंगलवार को बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार वालों के बयान दर्ज किए गए हैं। शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।

Next Story