हरियाणा

Gurugram: फर्नीचर कारोबारी से लूटपाट, बदमाशों ने हमला कर 50,000 रुपये और मोबाइल छीना

Tara Tandi
3 April 2025 3:16 PM IST
Gurugram: फर्नीचर कारोबारी से लूटपाट, बदमाशों ने हमला कर 50,000 रुपये और मोबाइल छीना
x
Gurugram गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम में एक कारोबारी को लूटने का मामला सामने आया है। देर रात व्यक्ति अपने घर की और जा रहा था, बीच रस्ते में ही बदमाशों ने कारोबारी पर हमला किया और उसके पास से रुपए लूट कर भाग गए। व्यक्ति का फर्नीचर का कारोबार है। बदमाशों ने उसके पास से नकदी और मोबाइल लूट लिया।
बाद में पुलिस को शिकायत देते हुए व्यक्ति ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे का समय था। वह अपने घर की तरफ जाने वाली गली के सामने ऑटो रिक्शा से उतरा और गली में चल दिया। तभी उसे उसके पीछे चल रहे 2 लोगों के होने का आभास हुआ। रुक कर पीछे मूड कर देखा तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
एक युवक ने आकर उसकी गर्दन पकड़ ली, और दूसरे युवक ने कंधे पर वार किया। हमले के बाद कारोबारी बहस हो गया। जिसके बाद उसे कुछ याद नहीं था। घटना को अंजाम घर से महज कुछ ही दूरी पर दिया गया। व्यक्ति का घर थोडा ही दूर था।
जब उसे होश आया तब कारोबारी ने खुद को 2 कारों की बीच पाया। वह जमीन पर बेहोश पड़ा था। होश आने पर मालूम हुआ कि उसके पास से 50000 रुपए ओर मोबाइल फोन दोनों ही गायब है। कारोबारी अपने दोस्त राजेश निवासी सेक्टर–82 से उसी दिन रुपए लेकर आ रहा था।
कारोबारी की पहचान ईस्ट राजीव नगर निवासी कपिल।सैनी के रूप में हुई है। जिसका फर्नीचर का कारोबार है। कपिल फर्नीचर के सेल परचेस का काम करता है। कपिल ने पुलिस को बताया कि बदमाशों की संख्या 3 थी और तीनों ने एकसाथ उस पर हमला किया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।
Next Story