हरियाणा

Gurugram: सोसाइटी में आग की घटना, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

Admindelhi1
22 May 2026 12:59 PM IST
Gurugram: सोसाइटी में आग की घटना, लाखों की संपत्ति जलकर खाक
x

गुरुग्राम: यहां सेक्टर-31 स्थित एक सोसाइटी में एक बिल्डिंग की चौथी मंजिल के फ्लैट में गुरुवार को आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही सेक्टर-29 फायर स्टेशन से दो दमकल गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया, गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार सेक्टर-31 स्थित गणेश सोसाइटी की चौथी मंजिल पर फ्लैट नंबर-402 में सुबह साढ़े 11 बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाडिय़ां लेकर कर्मचारी पहुंचे। दमकलकर्मियों ने चौथी मंजिल तक पहुंच बनाकर आग बुझाई। आग से फ्लैट का बेड, एसी सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। सेक्टर-29 फायर स्टेशन के फायर अधिकारी मामचंद ने बताया कि फ्लैट में आग लगने के सही कारणों का पता नहीं लगा है। एसी में शॉर्ट सर्किट होने या मंदिर में रखे दीये से आग लगने की संभावना है। अभी सामान के नुकसान का आकलन नहीं किया जा सका है।

Next Story