हरियाणा

Gurugram: सब्जी मंडी की एक दुकान की पहली मंजिल पर लगी आग

Admindelhi1
14 May 2025 7:26 PM IST
Gurugram: सब्जी मंडी की एक दुकान की पहली मंजिल पर लगी आग
x
घटना में कोई हताहत नहीं हुआ

गुरुग्राम: सदर बाजार की सब्जी मंडी की एक दुकान की पहली मंजिल पर मंगलवार सुबह करीब 8.45 बजे आग लग गई। दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने आग लगने की जानकारी दुकान के मालिक और दमकल विभाग को दी। भीमनगर फायर स्टेशन से तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

सब्जी मंडी में राजू पनीर भंडार के नाम से एक दुकान है। इस दुकान में दूध से बने अन्य उत्पाद रखने के लिए कई डीप फ्रीजर लगे हुए हैं। मंगलवार सुबह दुकान की पहली मंजिल पर आग लगने से लपटें बाहर आ रही थीं। पहली मंजिल पर दुकान का काफी सामान पड़ा था। यह दुकान सुबह चार बजे खुल जाती है, ऐसे में दुकान में काफी कर्मचारी व ग्राहक मौजूद थे। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने के कारण दुकान की पहली मंजिल पर आग लग गई। दुकान में आग लगते ही लोगों को बाहर निकाल दिया गया।

दमकल अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर तीन दमकल गाड़ियों को भेजा गया। इस घटना में दुकान की पहली मंजिल पर रखा सामान जल गया। हालांकि दमकल टीम ने समय पर पानी का छिड़काव करते हुए काफी सामान को बचा लिया।

Next Story