हरियाणा

Gurugram: तकनीक और उद्योग के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: राव नरबीर सिंह

Admindelhi1
18 Jun 2026 6:15 PM IST
Gurugram: तकनीक और उद्योग के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: राव नरबीर सिंह
x
राव नरबीर सिंह का विकसित भारत पर बड़ा बयान

गुरुग्राम: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं को सशक्त बनाने का कार्य किया गया है।

यह बात उन्होंने गुरुवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद सभागार में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में कही। कायक्रम में जिले की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, ग्राम सचिव, जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्मेलन का उद्देश्य केंद्र सरकार के 12 वर्षों के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

उन्होंने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, हर घर जल जैसी योजनाओं ने ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलने का कार्य किया है। आज देश का प्रत्येक वर्ग विकास की इस यात्रा में सहभागी बन रहा है और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है। राव नरबीर सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को विकसित भारत की अनिवार्य आवश्यकता बताते हुए कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना समय की मांग है।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि भारत ने खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में लंबा सफर तय किया है। एक समय ऐसा था जब देश को अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए विदेशों से गेहूं आयात करना पड़ता था, लेकिन आज भारतीय किसान न केवल देश का पेट भर रहे हैं बल्कि अन्य देशों को भी खाद्यान्न उपलब्ध कराने में योगदान दे रहे हैं। दुनिया के कई छोटे देश आधुनिक तकनीक और उद्योगों के बल पर विकसित राष्ट्र बने हैं। भारत को भी इसी दिशा में तेजी से आगे बढऩा होगा।

Next Story