हरियाणा

Gurugram: महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देंगी डॉ. अर्चना गुप्ता

Admindelhi1
21 Jun 2026 10:32 AM IST
Gurugram: महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देंगी डॉ. अर्चना गुप्ता
x

गुरुग्राम: कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता का स्वागत करते हुए कहा कि डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा का संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मोदी और नायब सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

यहां सेक्टर-17 स्थित ब्लिस प्रिमियर बैंक्वेट हॉल में आयोजित स्वागत समारोह में बोलते हुए राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार उद्योग, व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठा रही है। सरकार का स्पष्ट मानना है कि उद्योग और व्यापार के विकास के बिना किसी भी राज्य का समग्र विकास संभव नहीं है। इसी सोच के तहत निवेश और व्यापार से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। राव नरबीर सिंह ने कहा कि मोदी और नायब सरकार मजदूरों, छोटे व्यापारियों और उद्यमियों के कल्याण के लिए लगातार अनेक योजनाएं चला रही हैं। राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के संकल्प को और गति मिलेगी। कार्यक्रम को विधायक मुकेश शर्मा के अलावा अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया तथा संगठन की मजबूती और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर जिला प्रभारी संदीप जोशी, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, विधायक मुकेश शर्मा, मेयर राजरानी मल्होत्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी अरूण यादव, हरविंद कोहली, मुख्य प्रवक्ता जवाहर यादव, प्रदेश प्रवक्ता वैशाली तोमर, शैलेंद्र पांडे, जिला महामंत्री अजीत यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष कमल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष तिलकराज मल्होत्रा, बोधराज सीकरी, मीडिया प्रभारी हितेश चौधरी, सुभाष सिंगला के अलावा पार्षद, पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Next Story