हरियाणा

Gurugram: फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर छवि खराब करने का मामला

Admindelhi1
29 Jun 2026 11:09 AM IST
Gurugram: फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर छवि खराब करने का मामला
x
सोशल मीडिया के दुरुपयोग का मामला सामने आया

गुरुग्राम: एक महिलान ने ही महिला को बदनाम करने की नीयत से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी फोटो पर अश्लील टिप्पणी की।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि साइबर थाना दक्षिण की पुलिस ने एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने पति के खिलाफ केस दर्ज कराने का बदला लेने के लिए यह हरकत की थी।

22 मई 2026 को एक महिला ने थाना साइबर अपराध दक्षिण गुरुग्राम में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उस पर शिकायतकर्ता की फोटो लगाई और अश्लील व अभद्र टिप्पणियां कीं। शिकायत पर थाना साइबर अपराध दक्षिण में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 27 जून 2026 को आरोपी महिला को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान आरती निवासी जिला ओरैया उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

पति पर केस का लिया बदला

आरोपी महिला से पुलिस पूछताछ में पता चला है कि शिकायतकर्ता महिला ने आरोपी आरती के पति के खिलाफ पहले केस दर्ज कराया था। इसी का बदला लेने के लिए आरती ने शिकायतकर्ता को बदनाम करने की नीयत से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई। उस पर शिकायतकर्ता की फोटो लगाकर अश्लील और अभद्र टिप्पणियां पोस्ट कीं।

पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।

Next Story