हरियाणा

Gurugram: सोहना नागरिक अस्पताल में ड्यूटी के दौरान नर्सिंग ऑफिसर से बदसलूकी का मामला

Admindelhi1
30 May 2026 1:25 PM IST
Gurugram: सोहना नागरिक अस्पताल में ड्यूटी के दौरान नर्सिंग ऑफिसर से बदसलूकी का मामला
x
गुरुग्राम स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ से बदसलूकी

गुरुग्राम: खंड सोहना के सिविल अस्पताल में गुरुवार की रात को लेबर रूम के नर्सिंग ड्यूटी रूम में घुसकर एक युवक द्वारा मौजूद नर्सिंग स्टाफ के साथ अभद्रता करने तथा हमला करने के प्रयास किया। इस घटना के बाद अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। स्टाफ ने अस्पताल में पर्याप्त सुरक्षा की मांग की है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात लेबर रूम में नर्सिंग ऑफिसर अपनी ड्यूटी पर तैनात थी। इसी दौरान एक अज्ञात युवक चुपके से नर्सिंग कक्ष में प्रवेश कर गया। बताया जा रहा है कि युवक काफी समय से अस्पताल परिसर में संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। कमरे में घुसने के बाद उसने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया और स्टाफ के साथ गलत हरकतें करने की कोशिश की। इस घटना से घबराई नर्सिंग अधिकारी ने शोर मचाया। अस्पताल में मौजूद अन्य कर्मचारियों के आने के डर से आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद अस्पताल में तैनात महिला कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। कर्मचारियों का कहना है कि रात के समय अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर रहती है, जिससे महिला स्टाफ खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। इस घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन और पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया। इस मामले में सोहना पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल परिसर में लगे कैमरों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Next Story