
x
Gurugram गुरुग्राम : गुरुग्राम के सेक्टर 4 में एक डिलीवरी कंपनी के स्टोर में तीन लोगों ने एक डिलीवरी ब्वाय के साथ मारपीट की। यह घटना स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि डिलीवरी ब्वाय के स्टोर में घुसते ही कुछ लोग उसे पीटने लगते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार गंदे पानी की छींटें पड़ने का विरोध करने पर मारपीट हुई।
सेक्टर 4 स्थित एक डिलीवरी कंपनी के स्टोर में डिलीवरी ब्वाॅय के साथ तीन लोगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे तीन युवक स्टोर में घुस गए और डिलीवरी ब्वाॅय से मारपीट करने लगे। यह घटना स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकाॅर्ड हो गई। यह वीडियो गुरुवार सुबह से इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि, अभी तक इस मामले की शिकायत थाने में नहीं पहुंची है।
गर्दन पकड़कर पीटने लगे
इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि डिलीवरी ब्वाॅय बाहर से आया था, इसी दौरान पीछे से कुछ और लाेग भी स्टोर के अंदर आ गए। जब तक वह कुछ समझ पाता, लोगों ने उसकी गर्दन पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। फिलहाल पीड़ित अभी पुलिस के पास नहीं पहुंचाया है।
Tagsगुरुग्रामडिलीवरी कंपनीस्टोर में ब्वॉयमारपीटपूरी घटना CCTVकैदGurugramdelivery companyboy in storeassaultentire incident captured on CCTVजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





