हरियाणा

Gurugram: सोसायटी गेट पर कहासुनी बढ़ी, बीएमडब्ल्यू चालक कानूनी शिकंजे में

Admindelhi1
1 Jun 2026 9:54 AM IST
Gurugram: सोसायटी गेट पर कहासुनी बढ़ी, बीएमडब्ल्यू चालक कानूनी शिकंजे में
x
बीएमडब्ल्यू चालक की अभद्रता पर पुलिस ने दर्ज किया केस

गुरुग्राम: यहां द पाम्स स्प्रिंग्स सोसायटी के गेट पर गाली-गलौच करने, धमकी देने और कार से टक्कर मारने के आरोपी बीएमडब्ल्यू गाड़ी चालक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने रविवार को बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

डीएलएफ फेज-1 निवासी यतिन घई की शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने द पाम्स स्प्रिंग्स निवासी रोहन गुप्ता के खिलाफ जान से मारने की धमकी, गाली-गलौज और कार को जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-53 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 मई को सुबह करीब साढ़े सात बजे जब वह अपनी कार से सोसायटी बैरियर पर पहुंचे तो रोहन गुप्ता नामक व्यक्ति बीएमडब्ल्यूए कार में आया। उसने उसके पास आकर गाली-गलौच करनी शुरू कर दी। साथ ही धमकी भी दी। स्थिति तब ज्यादा बिगड़ गई जब रोहन गुप्ता ने जान-बूझकर और जबरदस्ती शिकायतकर्ता की कार को टक्कर मार दी। पूरी घटना सोसायटी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका फुटेज पुलिस को सबूत के तौर पर सौंपा गया है। शिकायत मिलने के बाद सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) राजेश कुमार मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज और मौके की जांच के बाद थाना सेक्टर-53 में केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने शिकायत की कॉपी उच्च अधिकारियों और इलाके के मजिस्ट्रेट को भेज दी है। एएसआई राजेश कुमार ने रविवार को बताया कि मामले की जांच जारी है।

Next Story