हरियाणा
Gurugram: गुरुग्राम में बुलेट सवार पर कार्रवाई, काटा गया चालान
Admindelhi1
24 March 2026 4:58 PM IST

x
गुरुग्राम: यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर यातायात पुलिस ने एक बाइक का 40,000 रुपए का चालान किया है। बाइक चालक द्वारा कई यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार मंगलवार को यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
इस दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल नंबर डीएल3एससीएन4797 को रुकवाकर जांच की गई। जांच के दौरान बाइक चालक द्वारा मोटर वाहन अधिनियम प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। बाइक चालक के पास पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस, ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। साथ ही पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा हेलमेट नहीं लगाया था। प्रेशर हॉर्न का प्रयोग तथा नॉन-फंक्शनल साइलेंसर भी बाइक पर लगा था। यातायात नियमों उल्लंघन के आधार पर यातायात पुलिस गुरुग्राम बाइक का 40,000 रुपए का चालान किया गया।
Tagsगुरुग्रामबुलेटसवारकार्रवाईकाटाचालानGurugramBulletrideractioncutchallanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





